Skip to main content

Posts

 Short  Story    "छज्जे का इश्क़"   दिल्ली की जून की धूप का रूप इतना चम-चम और चमकीला की उससे नैन मिलाना ना-मुमकिन और उसी धूधिया धूप के सौंदर्य के मन भावन दृश्य में नैन मटक्का हो गया जब गली से गुज़रते वक़्त मोहल्ले में आयी नई-नई किरायेदार से जो तमतमाती धूप में पहले माहले के छज्जे पे ऐसे लटकी हुई थी जैसे सीलिंग से झूमर। उसको देखते ही आँखें चुम्बक के जैसे उसके चेहरे पे चिपक गयी और उसकी चीख़ती आवाज़ भी सुरीली लगी जिससे कान में से ख़ून निकल आए ऐसी पतली तीखी आवाज़। कहते हैं ना पहली नज़र का प्यार अनूठा और चौकाने वाला होता है। बस वही हुआ उसने जब मुझे देखा तो चिल्ला कर बोली हाँ! क्या है? क्या घूर रहे हो? मैं सकपका कर रह गया और गर्दन नीचे करके धीरे से खिसक गया वहाँ से। ज़ालिम और ज़हर ये लड़की कुछ नहीं सोचती है। कहीं भी कुछ भी किसी को भी डाँट  देती है या लड़ पड़ती है। क्रांतिकारी और बाग़ी दोनों। ख़ूबसूरती मनभावन लुभावनी और ख़तरनाक होती हीं हैं।  जब से उसे देखा बस उसके छज्जे पे नज़र की वो नज़र आ जाए और जब आती दिन बन जाता। ख़ुशी- ख़ुशी दिन रात कट जाते। पढ़ायी ...
 बहस कुछ यूँ ख़त्म हुई।  मैं ही ग़लत हूँ।  उसने कहा बात अब ठीक हुई।।  -चीची 
 शामग़ाह  में जलता चराग़ तू।   मैं वैरागी मेरा वैराग तू।।   -चीची 
       तुम मेरी वो मोहब्बत हो। जिससे मुझे नफ़रत नहीं शिकायत है।।                                                                                           -चीची  
जर्सी No.7  ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी की कहानी है जिसका जुनून, सनक, पागलपन, बौखलाहट, उधेड़बुन, ख़्वाहिश, आरज़ू, उम्मीद, सफलता सिर्फ़ और सिर्फ़ उसका खेल। दूसरी तरफ एक ज़िम्मेदार पुत्र की तरह परिवार के लिए ख़ुद के जुनून को जलाकर उसकी भस्म की अग्नि को हृदय में लिए जिए जा रहा है।  

Lamreta - Available on Kindle

Click the link below to buy. https://www.amazon.in/gp/product/B08NPL14VC/ref=dbs_a_def_rwt_bibl_vppi_i2  

Lamreta (Paperback) By Chichi

Lamreta Click the link to purchase. https://www.amazon.in/gp/product/163714847X/ref=dbs_a_def_rwt_bibl_vppi_i4